राजनांदगांव 24 मई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य,अहिंसा,दया,करूणा व साकाहार के मार्ग पर चलने की सीख दिये। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के बताये मार्गाे पर चल कर समाज की उन्नति के लिये कार्य करते हुये घर पर ही रहकर जयंती मनाने कि अपील की है।

इस प्रसंग पर महापौर श्रीमती हेमा देशममुख ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि कोरोना वायरस का कहर बढता जा रहा है लेकिन हमें घबराना नहीं है, बल्कि सावधानी बरतनी है। लॉकडाउन का पालन करना है, घर में रहना हैै, घर से बाहर नही निकलना है। संक्रमित व्यक्ति के निकट सम्पर्क में आने से बचना है, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को हैण्डवास, साबून एवं साफ पानी से धोना है, संक्रमित समाग्रीयों के सम्पर्क में आने के बाद बिना हाथ धोये अपनी ऑख, नाक एवं मुह को नहीं छुना है।
18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को कोरोना वेक्सीन लगवाना है। धैर्य रखकर सावधानी बरत कर, सुरक्षित रहकर ही हम इस कोरोना वायरस से लड सकते है।
निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,वरिष्ट सभापति श्री अब्दुल समद खान,कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व अमीन हुड्डा एवं पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को बुद्ध जयंती के प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये केारोना महामारी को ध्यान में रखकर शासन नियमों का पालन कर घर में ही जयंती मनाने की अपील की है।










































