राजनांदगांव : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में महाकाल चंद्रमोलेश्वर की निकाली भव्य शोभायात्रा…

राजनांदगांव – संस्कारधानी में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महाकाल चंद्रमोलेश्वर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें चलित झांकियों के अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। भजन गायक सुनील सिहोरे के भजनों की गूंज बनी रहेगी।

18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में महाकाल चंद्रमोलेश्वर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर तीन बजे से यह शोभायात्रा शहर के नंदई चौक से होते हुए गंज चौक, तिरंगा चौक, काली माई मंदिर, कामठी लाईन, गुडाखू लाईन, मानव मंदिर चौक बसंतपुर होते हुए ग्राम सिंगदई पहुंचेगी।

केदारनाथ का होगा दृश्यांकन

आयोजन समिति के पवन डागा एवं नीलू शर्मा ने बताया कि उज्जैन की तर्ज पर निकलने वाले भव्य शोभायात्रा का यह तीसरा वर्ष है। जिसमें छत्तीसगढ़ी परंपरानुसार दुर्ग संभाग के लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस शोभायात्रा में शिव-पार्वती की चलित झांकी देवरी से मंगवाई गई है। झांकी में भव्य केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव-पार्वती, ब्रम्हा, विष्णु, महेश के दृश्य शामिल होंगे। इस पूरे आयोजन के दौरान प्रख्यात भजन गायक सुनील सिहारे द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।