
-अप0क0- 439 / 22 धारा 452, 354, 354 (क) भादवि
-आरोपी ईश्वर गेण्ड्रे उर्फ लालू पिता स्व० संवरजीत गेण्ड्रे उम्र 20 साल साकिन वार्ड नंबर 05 ग्राम पनेका थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
राजनांदगांव – महिला के घर में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ईश्वर को बसंतपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना बसंतपुर में राजनांदगांव निवासी द्वारा लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 07.06.2022 को ग्राम पनेका निवासी द्वारा प्रार्थिया के घर घुसकर उसे बेईज्जत करने की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया है के संबंध में शिकायत दिये जाने पर तत्काल थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया जाकर अपराध क्रमांक 439 / 22 धारा 452, 354, 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी ईश्वर गेण्ड्रे उर्फ लालू के निवास पर दबिश दिया जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे दिनांक 09.06.22 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी, सउनि इब्राहिम खान, आर0 देवेन्द्र पाल, आर0 कमल यादव का योगदान रहा।









































