राजनांदगांव: मास्क नहीं लगाने पर 3 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगम की टीम ने की अर्थदण्ड की कार्यवाही…

राजनांदगांव 31 मई। कोरोना संक्रमण से बचने शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने मास्क नहीं लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारोें को समझाईस व कार्यवाही करने जिलाधीश के निर्देश पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा गठित टीम के कर्मचारी प्रतिदिन घूमकर समझाईस देने के साथ साथ कार्यवाही भी कर रहे है।

Advertisements

इसी कडी में आज निगम की टीम ने शहर के आंतरिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर मास्क नही लगाने, सोसल डिस्टेेसिंग का पालन नहीं करने पर दुकानदारों व व्यक्तियों को समझाईस दिये एवं कार्यवाही किये। जिसके तहत गुडाखू लाईन क्षेत्र के जसराज शांतिलाल जैन ज्वेलर्स दुकान, आशीष ज्वेलर्स एवं अपना बाजार में बिना मास्क लगाये पाये जाने पर संबंधित फर्म से 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।