राजनांदगांव : मितानिन दीदीया कर रही डोर टू डोर सर्वे लक्षण दिखने पर कर रहे तत्काल मलेरिया टेस्ट,पार्षद का मिल रहा सहयोग……

राजनाँदगाँव:- नगर पालिका निगम राजनांदगांव के पार्षद ऋषि शास्त्री ने पहल शुरू की है जिसमें घनी आबादी श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र राजीव नगर वार्ड नंबर 42 में मितानिन दीदियों के साथ घर घर जा कर मलेरिया के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं साथ ही मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनका तत्काल घर पे ही टेस्ट कराया जा रहा है,

Advertisements

वार्ड में मितानिनो ने लगभग 20 ऐसे लोगो का टेस्ट किया जिनका लेरिया से मिलता जुलता कोई लक्षण दिखा हो परंतु अच्छी बात यह रही कि सभी के किट रिपोर्ट्स नेगटिव मिले इसी प्रकार से प्रसासन द्वारा समय समय मे दिये जाने वाले निर्देशो का मितानिन पालन करती आई है जिसमे पार्षद का बखूबी सहयोग और निगरानी रहति है।

पार्षद ऋषि शास्त्री ने इसके पूर्व वार्ड में विभिन्न स्थानों पर स्वयं जा जा कर दीवारों में मलेरिया से बचने के उपाय और सर्प दस जैसे बरसता के दिनों में होने वाले नुकसान से बचाव को लेकर लिखावट कराने में साथ भी निभाया है।इस तरीके से लगातार हर प्रकार की समस्या से रूबरू हो कर समस्या को निराकरण करने के प्रयास में पार्षद का हमेसा ही कार्य देखने को मिलता है।