राजनांदगांव – राज्य शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान दिया जाता है।
मिनीमाता सम्मान वर्ष 2021 के लिए जिले की महिलाओं या अशासकीय संस्थाओं से 11 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव से प्राप्त किया जा सकता है।










































