राजनांदगांव : मिनीमाता सम्मान वर्ष 2023 के लिए प्रस्ताव 10 अक्टूबर तक आमंत्रित…

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अशासकीय संस्था को मिनीमाता सम्मान वर्ष 2023 हेतु प्रस्ताव 10 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक आवेदक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्ताव पे्रषित कर सकते हैं।