राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र मे दिन दहाड़े व्यापारी की हत्या, बढ़ते अपराध को रोकने मे सरकार नाकाम – नीलु‌ शर्मा….

प्रदेश में व्यापारियों में दहशत का माहौल, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार, के मामले,बढ़े, लोग परेशान – नीलू शर्मा

राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राजनांदगांव में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा पत्रकार वार्ता आहूत कर बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर खींचाई की व पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुकेश शर्मा, सहसंयोजक कांतिलाल पुतला, भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर बदहाल होती कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण के लिए राज्य सरकार को दोषी करार दिया और उन्होंने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश मे हत्या लूट, अपहरण, अनाचार जैसी घटनाओं के आंकड़ों से साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही।

रेत माफिया, चाकूबाजी, नशे के कारोबार से छत्तीसगढ़ की अमन और शांति का वातावरण अब भयावह होते चला जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ना जाने गृह विभाग को क्यों संभालने में नाकाम नजर आ रहे हैं । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के राज में आखिर अपराधियों के लिए इतनी उदारता क्यों? क्या कारण है? जो दिव्यांग जैसे अपराधी भी प्रदेश की भीतर अपराध करने से भयभीत नहीं हो रहे है अंतरराज्य अपराधी छत्तीसगढ़ प्रदेश को अपराध के लिए सबसे बेहतर जगह समझ रहे हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार अपराधियों के सामने पस्त नजर आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि राज्य के जिस सर्राफा व्यापारी के दुकान में अपराधियों ने हमला बोल कर गोलीबारी किया वहां से महज थाना 400 मीटर की दूरी पर थाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद व्यापारी असुरक्षित नजर आ रहे हैं। सरकार तत्काल इस्तीफा देवे। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मौजूदगी के बावजूद कुछ किलोमीटर के फासले पर लुटेरे एक सराफा दुकान में घुसकर कारोबारी पर दनादन गोलियां दागते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं क्योंकि पुलिस तो मुख्यमंत्री की सेवा में तैनात रहती है।

राजधर्म को इससे भी अधिक शर्मसार करने वाली बात यह है कि इतनी संवेदनशील घटना के बावजूद मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में स्वागत कराते हैं और पीड़ित परिवार से मिलने की संवेदनशीलता दिखाने की बजाय हेलीकॉप्टर से उड़ जाते हैं। यह कैसी निष्ठुर सरकार है कि गृहमंत्री थाने में रुककर समुचित निर्देश देने. पीड़ित परिवार के बीच जाने की जगह सायरन बजाते सीधे निकल जाते हैं। राज्य में अपराधों की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के साथ साथ दो अन्य मंत्रियों के जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा है । दिनदहाड़े कारोबारी को दुकान में घुसकर लूटा जा रहा है और उसकी हत्या की जा. रही है। जब मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री अपने जिले को नहीं सम्हाल पा रहे हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का जिम्मेदार कौन हो सकता है।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि मुख्यमंत्री के इलाके पाटन के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी की हत्या के पूर्व कुम्हारी में एक परिवार की सामूहिक हत्या कर दी गई लेकिन सरकार का कलेजा नहीं पसीजा। पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन क्षेत्र में हुई 5 लोगों की हत्या रहस्य बन गई। जशपुर में सामूहिक हत्याकांड हो गया। इसके पहले भी सीमावर्ती क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बिलासपुर में भी ज्वेलरी शॉप में घुसकर सराफा कारोबारी पर गोलियां चलाई गई। बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में किराना दुकान पर रंगदारों ने दुकानदार के बेटे को गोली मार दी।

प्रदेश में अपराधी तत्व निरंकुश हो गए हैं। अब तो झारखंड के गैंगस्टर भी छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को वसूली के लिए धमाके करके धमका रहे हैं। हर रोज हत्या अपहरण बलात्कार सामूहिक बलात्कार लूट डकैती, चोरी, राहजनी जैसी वारदातें हो रही है। सट्टा कारोबार शिखर पर है। गृहमंत्री को भी यह पता है कि कहां कौन सट्टा खिला रहा है लेकिन सत्ता पर सट्टा भारी पड़ रहा है आखिर किसके संरक्षण में यह हो रहा है?

कोयलाचोरी के मामले आम बात हैं। कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की कलई ईडी के छापे में खुल गई है। अफसरों के बंगले हीरे सोना और नकदी उगल रहे हैं। बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज मिल रहे हैं। आखिर यह कौन सा नेटवर्क है और इस पर किसका हाथ है, जो छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ को चला कौन रहा है।

अमलेश्वर में हुई घटना की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है साथ ही घटना के बाद भी सरकार ने जो अमानवीय कृत्य कर असवेदना की पराकाष्ठा की है उसे छत्तीसगढ़ हमेशा याद करता रहेगा जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियो में संवेदना ही न हो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता । हमारी राज्य सरकार से मांग है कि अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ लोगों की जान बचाई जा सके. अपराधी हमला करने के पहले पकड़े जाएं प्रदेश में अपराध कम हो और प्रदेश वासी एक सुरक्षित भयमुक्त माहौल में जीवन जी सकें राज्य सरकार इस हेतु तत्काल कड़े कदम उठाए अन्यथा सभी सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दे।

प्रश्न पत्रकार वार्ता के दौरान जब पूछा गया कि अमलेश्वर में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसके बाद आखिर क्या कारण है भाजपा इसे मुद्दा बना रही है ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से भाजपा इसमें मुखर दिख रही है? पत्रकार वार्ता में मुकेश शर्मा (प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ). कांतिलाल बोथरा. नीलेश दुबे. रमेश पटेल अध्यक्ष (जिला भाजपा) नीलू शर्मा (प्रदेश भाजपा प्रवक्ता) राजा मखीजा (जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ) संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, सचिन बघेल आलोक बिंदल शिव‌ वर्मा व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के लोगों की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि ऐसी बात नहीं है नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट आंकड़ों की अगर बात करें तो अपराध निरंतर बढ़ रहा है। चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है कोकीन जैसे और ब्राउन शुगर जैसे नशे के मामले पकड़ में आ रहे हैं अपराधी बेखौफ है रेत माफिया सक्रिय है और रेत माफिया के आड़ में अपराध जगत के लोग अपनी बाहुबल का उपयोग कर प्रदेश के ग्रामीणों को भयभीत करने का काम कर रहे हैं। कानून व्यवस्था लचर है कुम्हारी की घटना देखें या पाटन क्षेत्र की घटना देखें सामूहिक हत्या तक के मामले सामने आए हैं अब ऐसा लगने लगा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी भयभीत है कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को या तो इस्तीफा देना चाहिए या अपराध की पुनरावृति को रोकना चाहिए।