
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 20 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हॉल क्रमांक 01 संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगावं में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में व्यवसाय व उद्योग स्थापना करने हेतु इच्छुक युवाओं को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं। जिसमें व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 लाख रूपए, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रूपए एवं उद्योग स्थापना हेतु 25 लाख रूपए का ऋण का प्रावधान है। साथ ही योजनांतर्गत अधिकतम 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक युवा दो प्रतियों में निर्धारित आवेदन पत्र एवं आधार कार्डए निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आय का शपथ पत्र सहित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।









































