
मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 7- 0 से पराजित किया
धूप और पसीना खिलाड़ियों का सिंगार होते हैं — यही उनके संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की पहचान है- तरुणा साहू
अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर वर्ग बालिका हॉकी प्रतियोगिता
राजनांदगांव। मेजबान छत्तीसगढ़ , और मध्यप्रदेश, की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हाॅकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की प्रतियोगिता का शुभंारंभ तरूणा साहू (पंडवानी लोक गायिका) इंस्पेक्टर आर पी एफ, के मुख्य आतिथ्य, शैलजा नायक प्राचार्य गायत्री स्कूल की अध्यक्षता एवं ,सुश्री अनिशा साहू अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी,सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छ.ग.हाकी रिया वर्मा , (वरिष्ठ हाक़ी खिलाढ़ी) चंदन सिह भारद्वाज,गुणवंत पटेल श्,मृणाल चौबे, (अंतर्राष्ट्रीय खिलाढ़ी)के विशिष्ट आतिथ्यि और आयोजन समिति के सचिव श्री फिरोज अंसारी,सहित छत्तीसगढ़ हॉकी के वरिष्ठ हाॅकी खिलाडियों व सदस्यो की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता के उद्धघाटन अवसर पर मुख्यअतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों के लिए कठिन परिस्थितियाँ कोई बाधा नहीं, बल्कि उनकी ताकत बनती हैं। धूप में अभ्यास और पसीने की हर बूंद उन्हें और मजबूत बनाती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती शैलजा नायर ने कहा कि निरंतर अभ्यास, धैर्य और समर्पण से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजन समिति के सचिव व छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उक्त आयोजन का विस्तार से जानकारी दी उन्होने बताया यह स्पर्धा केंद्र सरकार की योजना के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारों जोन में अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। एैसे आयोजन से हर खिलाडीयों को खेल का प्रदर्शन दिखाने को मौका मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इसके पूर्व भी 4 बार अस्मिता हॉकी लीग इस अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान में आयोजित की जा चुकी है। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने हाॅकी राजस्थान को 0 के मुकाबले 7 गोल से पराजित किया छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने शानदार खेल का परिचय देते हुए मैचवl के पहले ही क्वाटर 1-0 गोल की बढ़त बना ली थी। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से रुक्मणि ने 3 गोल अक्षिता आहूजा ने 2 गोल और भूमिका धनकर और नेहा कुमारी ने 1-1 गोल किए।
आज खेले गए दूसरे मैच में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही इस रोमांचक मुकाबले में मैच के पहले क्वाटर में ही मैच 5 वे मिनट में हॉकी मध्यप्रदेश की मिताली शर्मा ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी जिसे महाराष्ट्र की टीम ने मैच के 15 मिनट में खुशी ने गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया उसके पश्चात मैच के अंतिम समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और मैच 1-1 गोल के स्कोर पर ही समाप्त हो गई।
उद्घाटन कार्यक्रम प्रमुख रूप से शिवा चौबे,दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी,सचिन खोबरागड़े,शकील अहमद,किशोर धीवर,हारून खान, राजेश निर्मलकार,कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।










































