राजनांदगांव: मेजबान छत्तीसगढ़ टीम की दूसरी जीत…

छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया

मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 20-0 गोल से पराजित किया

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध हॉकी महाराष्ट्र के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-0 गोल से पराजित किया।

छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मैच के 29वे मिनट में जर्सी नम्बर मधु सिंदर मैच के 51वे और 58वे मिनट में दुबी रावत और जिज्ञासा कश्यप ने गोल करते हुए मैच को 0 के मुकाबले 3 गोल से जीत हासिल की आज का दूसरा मैच हॉकी मध्यप्रदेश विरुद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य खेला गया ।

इस एकतरफे मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 20-0 गोल से पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की हॉकी मध्यप्रदेश की और से नौशीन नाज़ ने 6 गोल नम्मी गीताश्री ने 4 गोल भाविका और प्रियांशी भंवर ने 3-3 गोल तथा अक्सा खान,विभा सिंह, साजिदा बेगम और रोली बाल्मीकि ने 1-1 गोल किए मैच के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।

मैच में प्रिया दुबे,अनामिका शर्मा,राजवीर कौर,कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया,अमृता सेन,पिंकी नायक,ईशानी पटेल ने निर्णयक व तकनीक अधिकारी को भूमिका निभाई वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित है।

आज के प्रथम मैच में अंतर्राष्ट्रीय हाक़ी खिलाढ़ी सुश्री अनिशा साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,इस अवसर पर जिला हाकी संघ के सचिव श्री शिवनारायण धकेता अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी श्री परमजीत सिंह तथा श्री मृणाल चौबे, (convenior)श्री नीलम चंद जैन, श्री भूषण साव ,श्री छोटेलाल रामटेके (पार्षद )सुश्री आशा थामस, श्री महबूब कुरैशी श्री चंदन भारद्वाज,शकील अहमद,दिग्विजय श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शिवा चौबे,दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी,सचिन खोबरागड़े,अभिनव मिश्रा,हारून खान,खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकार,कार्तिक यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।