
राजनांदगांव – कलेक्टर डोमन सिंह ने मेरा दफ्तर मेरा घर अभियान के तहत कार्यालय और कलेक्टोरेट परिसर के गार्डन की साफ-सफाई की। जिले में सभी शासकीय कार्यालय की सफाई के लिए कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में मेरा दफ्तर-मेरा घर अभियान अंतर्गत कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई की गई। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट आने वाले जनसामान्य को स्वच्छ एवं सुविधाजनक माहौल देने के लिए कार्यालय एवं कलेक्टोरेट परिसर के गार्डन की साफ-सफाई की।
कलेक्टर सिंह को कलेक्टोरेट गार्डन में सफाई करते हुए देखकर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी भी प्रेरित होकर सफाई अभियान का हिस्सा बने। कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट गार्डन में झाडू लगाई, खरपतवार, पन्नी जैसे अन्य कचरों को उठाकर साफ-सफाई की गई। कलेक्टर सिंह ने कहा कि अपने कार्यालय एवं आसपास के परिवेश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय में फाइलों को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने के लिए कहा।

उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं को नष्ट करने के लिए कहा। कलेक्टर के आव्हान पर कलेक्टोरेट में सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यालय में फाइल व्यवस्थित कर कलेक्टोरेट परिसर के गार्डन की साफ-सफाई की। जिले के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी ने अपने-अपने कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई कर फाईलों को व्यवस्थित एवं अनुपयोगी वस्तुओं को नष्ट किया गया। इसके अलावा जिले के सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर आमजनों को जागरूकता का संदेश दिया गया।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को मेरा दफ्तर मेरा घर अभियान के तहत सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जा रही है। शासकीय कार्यालयों में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए साफ-सफाई की जा रही है।
सफाई अभियान अंतर्गत रिकार्ड व्यवस्थित रखना है। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक करना है। जिससे कार्यालयीन कर्मचारियों को सभी आवश्यक फाईल समय में मिले एवं कार्य शीघ्रतापूर्वक किया जा सके और कार्यालय में स्वच्छता का वातावरण बना रहे।
कलेक्टर डोमन सिंह के साथ अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप तोमर सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट गार्डन में साफ-सफाई की।
राजनांदगांव से विजन टाइम्स न्यूज़ के लिए लोकेश रजक की रिपोर्ट।









































