राजनांदगांव : मेरा वोट मेरा भविष्य ,वोट की शक्ति महत्वपूर्ण विषय पर नुक्कड़ नाटक की सराहना की द्वारा…



राजनांदगांव/कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, विकसित भारत अभियान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि सिंह( मुख्य अतिथि) ,नोडल अधिकारी रश्मि सिंह एवम् डॉ.रचना पांडे के आतिथ्य में मतदान जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु नुक्कड नाटक एवं जागरूकता गीत गाकर छात्रों ने लिया संकल्पl लोकसभा 2024 के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं मतदान का प्रतिशत इस बार 80% से ज्यादा करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैl

महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु कॉलेज द्वारा शत प्रतिशत मतदान में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु रैली, नुक्कड़ ,घर-घर मतदाता संपर्क,नए मतदाता संपर्क ,पोस्टर प्रतियोगिता ,स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण, निबंध एवं रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता जैसे अनेक विधाओं में जागरूकता का कार्य किया जा रहा हैl और अपील किया जा रहा है कि नागरिक के रूप में मतदान हमारे सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है यह हमारे निर्वाचित अधिकारियों को जवाबदही बनाए रखने का एक तरीका भी है इसलिए हमें वोट अवश्य करना चाहिएl


प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरुचि सिंह (मुख्य कार्य पालन अधिकारी) राजनांदगांव एवं रश्मि सिंह का स्वागत किया और कहा कि मतदान मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैl

आज कॉलेज में मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन का मकसद है कि वोट प्रतिशत में वृद्धि हो lखास तौर पर महिलाओं में क्योंकि मतदान महत्वपूर्ण है यह हमारे निर्वाचितों को एक संदेश भी देता है ,कि हमारे देश में क्या हो रहा है और हम मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं यह संदेश भी जाता है, इसीलिए आज मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम महाविद्यालय में किया जा रहा हैl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरुचि सिंह (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी कीमती वोट देने चाहिए ,मतदान करना प्राथमिकता बनाएं अपने दोस्तों परिवार के साथ मतदान के महत्व के बारे में बात करें उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें ,किसी भी चुनाव में नतीजा कुछ वोटो से ही तय हो जाता है इसीलिए आपका वोट इतना महत्वपूर्ण है यह हमारे जीवन को भी प्रभावित करता है, जैसे बातों से युवाओं को आह्वान किया और साथ ही साथ मतदान के अनेक महत्व को भी बताया और शत प्रतिशत मतदान करने तथा लोगों को प्रेरित करने हेतू संकल्प भी दिलाया l


स्वीप नोडल अधिकारी रश्मि सिंह ने कहा कि हम युवा ,बुजुर्ग, महिला ट्रांसजेंडर ,दिव्यांग सबसे अपील कर रहे हैं कि आप अपना वोट अवश्य दें आप भी अपने आसपास संपर्क करें और सबको प्रेरित भी करें lमतदान बुथ में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रशासन की ओर से दी जा रही है और हम सब भयमुक्त मतदान करें आज कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने नुक्कड नाटक किया जो मतदाता जागरूकता का सुंदर संदेश छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गयाl आप सभी अपना वोटर कार्ड अवश्य बनाएं और वोट जरूर करें l

महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष, अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदाता जागरूकता का अभियान जन-जन तक पहुंचे और सबको मतदान करने यह अभियान आवश्यक हैl छात्रों का पहल आने वाले लोकसभा चुनाव में सबके सहभागिता सुनिश्चित अवश्य करेगीl महाविद्यालय के इस स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बीएड विद्यार्थी बीसीए, नर्सिंग के छात्र _छात्रा उपस्थित रहे l