राजनांदगांव । केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन टीका करण के लिए पूरे देश में अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण का अभियान काफी तेजी से चल रहे हैं, आम जनता की सुविधा व नजदीकी को देखते हुए केंद्र सरकार यथा संभव प्रयास कर रहे हैं, ताकि आने जाने में किसी प्रकार से कोई तकलीफ ना हो।

इस प्रकार मोतीपुर वार्ड नंबर 03 में भी 18 प्लस कोविड-19 वैक्सीन सेंटर प्रारंभ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए, डॉ मिथिलेश चौधरी को पत्र लिखते हुए मांग की थी, जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी ने अति शीघ्र यादव जी के मांग को गंभीरता से देखते हुए, मोतीपुर मंगल भवन में 18 प्लस वैक्सीन सेंटर प्रारंभ कर दिया गया ।
मधुसूदन यादव ने रेलवे पटरी पार व आसपास वालों की नजदीकी को देखते हुए 18 प्लस वैक्सीन सेंटर टीकाकरण के लिए आने जाने को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था किए हैं, जैसे मोतीपुर मंगल भवन में वैक्सीन सेंटर खोलने से वार्ड नंबर 01 बजरंगपुर नवागांव, वार्ड नंबर 02 बजरंगपुर नवागांव, वार्ड नंबर 03 मोतीपुर, वार्ड नंबर 04 नया ढाबा, वार्ड नंबर 08 मोतीपुर, वार्ड नंबर 18 ममता नगर व वार्ड नंबर 17 तुलसीपुर के साथ और दूरदराज के लोग भी मोतीपुर मंगल भवन में 18 प्लस वैक्सीन टीकाकरण का लाभ ले।
वैक्सीन सेंटर प्रारंभ करने के लिए मांग करने में जनप्रतिनिधियों में निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पारस वर्मा पार्षद, कमलेश बंदे पार्षद, रंजू मंटू यादव पार्षद, अजय छेदया पार्षद व क्षेत्रवासी भी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव से मांग किए थे।










































