राजनांदगांव : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय में प्रतिभाशाली युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया…

राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने अपने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार व्दारा खरीफ विपणन वर्ष 2022 -23 के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे वृध्दि किये जाने पर केन्द्र सरकार को किसान हितैषी बताया है उन्होने कहा है कि केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान और दलहन के दामो मे लगातार वृध्दि कर रही है।

इस वर्ष केन्द्र सरकार धान का समर्थन मूल्य 100 रुपया प्रति क्विंटल वृध्दि किया है अब सरकार किसानो के उपज धान को 2040 रुपये प्रति विक्वंटल की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी। वही दहलन के दामो मे 300 रु प्रति क्विटल बढाया है । उन्होने कहा कि सरकार का यह कदम धान के रकबे मे वृध्दि करने किसानो को प्रोत्साहित करेगा ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे आयोजित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह मे शामिल होने राजनांदगांव पहुचे थे । इन दिनो भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर स्वर्णिम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कडी मे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने खेल कला और शिक्षा के क्षेत्र मे प्रतिभा शाली युवाओ का सम्मान किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिह ने युवा प्रतिभा का सम्मान करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि राजनांदगांव के युवा खेल कला शिक्षा सहित आन्य क्षेत्रो मे राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे है

युवा सम्मान समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।