राजनांदगांव: मोबाइल के माध्यम से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो ठगो को पुलिस ने झारखंड बिहार सीमा से गिरफ्तार किया है आरोपियों ने पीड़ित से 9 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की थी यह ठगी मोबाइल में भेजे गए लिंक के आधार पर की गई अंबागढ़ चौकी थाना में पीड़ित दिलीप कुमार पिता स्वर रामलाल गुप्ता (59) निवासी गुप्ता चौक वार्ड नंबर 15 अंबागढ़ चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ऑनलाइन के माध्यम से आरोपी द्वारा विभिन्न मोबाइल नंबरों के द्वारा 09,90,010 रूपये का ठगी होने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी मोबाईल के मोबाइल नंबरों के धारक के पता तलाश किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से एक टीम गठित किया गया और आरोपी पता तलाश हेतु बिहार झारखड की ओर रवाना किया गया

जहां आरोपी मोबाईल धारक का पता तलाश कर थाना चंन्द्रमंडी जिला जमुई बिहार पुलिस के सहोयग से ग्राम रांगाटाड में रेड मारकर ऑनलाईन ठगी करने वाले बिपीनदास पिता मुकेश दास उम्र 19 साल साकिन रांगाटाड थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई राज्य बिहार, संदीप कुमार दास पिता स्व. फुलेश्वर दास उम्र 21 साल साकिन रांगाटाड थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई राज्य बिहार को पकड़ गया। आरोपीगण अपने सहयोगी रविदास के साथ मिलकर पीड़ित के मोबाईल को हैक करके प्रार्थी के खाते से करीबन 09,90,010 रूपये का ऑन लाईन के माध्यम से ठगी किये हैं।

आरोपीगण एक साथ अपने अन्य सहयोगी गणो के साथ में झारखंड एवं बिहार से लगे बॉर्डर पर सक्रिय रहकर ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से ठगी के अपराधों को घटित करते रहे हैं।
आरोपीगण के सहयोगी के द्वारा फर्जी तरीके से सिम जारी कर एवं ठगी किये जाने के लिए फर्जी लिंक एप बनाकर आरोपीगण को प्रदान किया जाता था।

आरोपीगण लोगों के नम्बरों पर लिंक भेजते थे। लिंक को खोलने पर लोगों के मोबाईल को हैक करके लोगों के मोबाईल में आने वाले बैंक से सबंधित ओटीपी को अपने मोबाईल में फारवर्ड कर साईबर के अपराध को घटित किया जाता था। आरोपीगण के कब्जे से साईबर के अपराध को घटित किये जाने में उपयोग किये जाने वाले 04 नग मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।