
राजनांदगांव – मोर आवास मोर अधिकार को लेकर राजनांदगांव शहर के महावीर चौक मे भारतीय जनता पार्टी व्दारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिह ने राज्य सरकार पर प्रदेश के गरीब तबके के 16 लाख परिवारो का प्रधानमंत्री आवास छिनने का आरोप लगाया है ।
मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने राजनांदगांव शहर के महावीर चौक मे धरना प्रदर्शन किया. जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह सहित जिले के कई बडे नेता ने शिरकत की । धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की है। भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के रुके हुए मामलों को उठाया।

और भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास,योजना अन्तर्गत केंद्र सरकार तो अपने हिस्से का 60 फीसदी हिस्सा हितग्राहियों को भेज रही है. लेकिन राज्य सरकार अपने हिस्से का 40 फीसदी हिस्सा नहीं दे रही है. जिससे गरीब लोगों को अपना मकान बनाने में दिक्कत आ रही है.।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह ने छग सरकार पर प्रदेश के 16 लाख परिवारो का प्रधानमंत्री आवास छिनने का आरोप लगाया है ।
झीरम घाटी घटना मामले मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डा रमन सिह और मुकेश गुप्ता के नारको टेस्ट के बयान पर उन्होने कहा कि काग्रेस के आपसी कलह का परिणाम झीरमघाटी की घटना है ।उन्होने जांच मे सहयोग करने की बात करते हुए कहा कि छुपाने के मामले भूपेश बघेल के खिलाफ जांच होनी चाहिए ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के तहत
मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है । ज्ञापन सौपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रैली के शक्ल मे कलेक्टर कार्यालय पहुचे थे ।









































