
• सट्टोरियो द्वारा जगह बदल बदल कर खिलाते थे सट्टा
• तीन सटोरियो से नगदी रकम 5310/- रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।
राजनांदगांव – नव गठित जिला मोहला मानपुर-अं. चौकी पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरे के मार्ग दर्शन में बताए जा रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक आशिर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में थाने की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 12-13/09/2022 को ग्राम मंगलूटोला जंगल, मरारपार मोहला एवं बाघमारा मोहला में 03 सटोरियों को सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
रेड कार्यवाही के दौरान आरोपियों से कुल 5310 / रू. एवं 13 नम सट्टा पट्टी तथा 03 नग डॉट पेन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/22, 116/22 117/ 22 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र०आर० तामेश्वर ठाकुर, आर. सुनील कुमार, गिरीश कोमा, गजेन्द्र देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।









































