
राजनांदगांव 22 जनवरी। नगर निगम द्वारा टंकी सफाई करने की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत निर्मित यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी (क्षमता 13.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 24 जनवरी शनिवार से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 23 जनवरी शुक्रवार को यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।
आयुक्त ने बताया कि यातायात (ट्रासपोर्ट) नगर टंकी (क्षमता 13.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्कान विहार कालोनी, जीवन आवास, अटल विहार कालोनी एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में कल 23 जनवरी शुक्रवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 24 जनवरी शनिवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।









































