राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा कन्या छात्रावास में “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम के तहत किया जागरूक…

राजनांदगांव – रक्षा टीम राजनांदगांव पुलिस एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्री मौट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास राजनांदगांव में “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक ।

छात्राओं से पूछताछ कर उनकी समस्या को सुना गया एवं सुरक्षा व अधिकार से संबधित कानूनी ज्ञान जैसे पॉक्सो एक्ट, गड टच बेड टच, नशे से दूर रहने, सायबर सुरक्षा यातायात नियमों, सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों, लैंगिक समानता, ऑनलाईन ओटीपी को किसी से शेयर नही करने, एवं “अभिव्यक्ति ऐप’ के बारे विस्तृत जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।