
राजनांदगांव -प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर शहर अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन में केक काटकर बधाई दी। साथ ही अभिलाषा स्कूल में जाकर छात्रों को मिठाई बांटी ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रज्ञा गुप्ता व कुसुम दुबे शहर उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पटेल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती दुलारी साहू शहर महासचिव श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे पार्षद श्रीमती सुनीता फड़नीस महासचिव श्रीमती दुर्गा देवांगन सचिव श्रीमती विद्या त्रिपुरे और कुंती साहू आदि महिलाओं ने की उपस्थिति रही.











































