राजनांदगांव: राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव का पदभार ग्रहण समारोह 3 अगस्त को…


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव व सदस्यों का पदभार ग्रहण समारोह 3 अगस्त दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड बीज निगम मिनोचा पेट्रोल पंप के पास तेलीबांधा रायपुर में रखा गया है।

उक्त पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व अध्यक्षता रविंद्र चौबे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वर्चुअल उपस्थिति व विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्व राजे डॉ. महंत राम सुंदर दास अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।