राजनांदगांव : रानी सूर्यमुखी देवी की स्मृति में राजगामी संपदा की ओर से श्री रामकथा समागम का आयोजन….

राजनांदगांव राजगामी संपदा 23 से 29 अप्रैल तक पांडादाह में श्री राम कथा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
रानी सूर्यमुखी देवी की स्मृति में राजगामी संपदा की ओर से हो रहे इस आयोजन में पंडित कुलदीप महाराज कथा वाचक होंगे। वही समारोह के दौरान अलग-अलग तारीख में लोक गायिका ममता चंद्राकर और कविता वासनिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।


गुरुवार को संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने अपने सदस्यों मिहीर झा और गोवर्धन देशमुख की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 अप्रैल से शुरू होकर 29 अप्रैल तक पांडदाह में श्री राम कथा समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोज दोपहर 3:00 बजे से संध्या 7:30 बजे तक सुमधुर राम कथा भक्तों को प्रवचनकर्ता सुनाएंगे ।
23 अप्रैल शनिवार को लोक गायिका ममता चंद्राकर द्वारा निर्देशित चिन्हारी कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8:00 बजे शुरू होगा मंगलवार 26 अप्रैल को अनुराग धारा का आयोजन किया गया है जिसमें कार्यक्रम की प्रस्तुति लोक गायिका कविता वासनिक देंगी।
कथा स्थल पांडादाह के हाईस्कूल मैदान में चयनित किया गया है।