
राजनांदगांव, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे रामायण प्रवचन में गए परिवार के सूने मकान में अज्ञात आरोपियों ने धावा बोलकर घर में रखे सोने- चाँदी के जेवरों को गायब कर दिया। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र से अज्ञात आरोपी ने घर के बाहर खड़े ऑटो को पार कर दिया। दोनों मामलों में कोतवाली और लालबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र एवं लालबाग थाना क्षेत्र में अलग- अलग दो स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं । लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम किरगी निवासी हेमलाल साहू (58वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार खेती- किसानी का कार्य करता है। वह अपने खेत में काम करने चला गया था। उसकी पत्नी घर के दरवाजा को बाहर से लगाकर गांव में रामायण सत्संग में चली गयी थी। शाम लगभग 5.30 बजे जब वे वापस लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखे तो पेटी में रखे सोने-, चाँदी के जेवर (लगभग 30 हजार रुपये के) गायब थे ।
इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र के लखोली कंचनबाग वार्ड भर्ती नंबर 32 हसन कबाड़ी के घर के समीप रहने वाले सोमन साहू ( 32वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना तथा परिवार का भरण-पोषण करता है । 05 जनवरी बुधवार को उसने अपने ऑटो क्रमांक सी जी 08 डब्ल्यू 2252 को घर के बाहर खड़ी कर सो गया था । 06 जनवरी गुरुवार को सुबह 4.30 बजे उठकर देखा तो ऑटो की किसी ने चुरा लिया था। काफी पतासाजी करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उसने थाना पहुंचकर पुलिस को इत्तला करना ही उचित समझा। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चोर का पता लगा रही है।









































