
राजनांदगांव 29 जनवरी 2022। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी 2022 को नशामुक्ति, संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन किया जाएगा। नशामुक्ति के पक्ष में जनसामान्य से संकल्प एवं शपथ पत्र में हस्ताक्षर व्यसन मुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में कड़ाई से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।









































