
राजनांदगांव – विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय संस्था रिया वेलफेयर सोसाइटी, खैरागढ़ के द्वारा कबीरधाम जिले के चैतन्य पब्लिक स्कूल, पोंड़ी में शनिवार को जल संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

साथ ही चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता संस्था के द्वारा विद्यार्थियों के सामाजिक विकास हेतु आयोजित की गई जिसमे स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

रिया वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक राहुल यादव ने अपने भाषण में बच्चो को मार्गदर्शन देते हुए सभी से जल को संरक्षित करने तथा पर्यावरण को बचाने की अपील की गई एवं संस्था के उद्देश्य से बच्चो को अवगत कराया गया. विद्यालय के डायरेक्टर एस.एन. यादव जी ने बच्चो को ऐसे प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रोत्साहित किया एवं पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनायें प्रेषित की.
विद्यालय के प्राचार्य ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यालय का समर्थन रहने की बात कही गई. उक्त कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष चैतन्य यादव, सचिव वैभव यादव, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे.









































