राजनांदगांव: रेड जोन से आये श्रमिकों को मिली सुविधा, क्वारेंटाईन सेन्टर रानीतराई में आवास एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था

राजनांदगांव 30 मई 2020। क्वारेंटाईन सेन्टर रानीतराई में आवास एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई है। लॉकडाउन में फंसे मजदूर जब वापस आए हैं तो उन्हें क्वारेंटाईन सेन्टर में रूकना पड़ा। ग्राम रानीतराई में रूके श्रमिकों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

Advertisements


मुंबई से आई श्रीमती भारती यादव ने बताया कि वे रेड जोन से आई है। उनके साथ छोटा बच्चा और एक बच्ची पल्लवी यादव साथ है। उनके पति श्री खेमन यादव रोज-मजदूरी के लिए मुंबई गए थे। वहां से वापस आने के लिए सबके मन में एक चिंता थी। जो यहां आने पर दूर हुई। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाईन सेंटर में कुछ दिन रूक कर आलीखूंटा चले जाएंगे। इस क्वारेंटाईन सेन्टर में आवास एवं भोजन की बढिय़ां व्यवस्था है। गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इन सुविधाओं के लिए शासन को धन्यवाद दिया। मुंबई से आए श्री विक्रम दास ने कहा कि मुंबई से यहां आकर चैन की सांस ली। यहां कुछ दिन क्वारेंटाईन सेन्टर में रूक कर अपने घर आलीखूंटा चला जाऊंगा। यहां स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक सरपंच एवं सचिव एवं मेडिकल टीम की ड्यूटी लगी है।