राजनांदगांव : रोशनी सिन्हा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रवाना…

राजनांदगांव- शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश विधानसभा फाफामऊ के पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी सिन्हा ने महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निटटा डिसूजा के आदेश पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला के फाफामऊ विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुर्गेश पांडे के पक्ष में मोर्चा संभालने के लिए उत्तर प्रदेश अपने समर्थकों के साथ रवाना हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार

Advertisements

13 फरवरी को फाफामऊ विधानसभा के चारों जोन की बैठक लेकर महिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को चार्ज करेंगी साथ ही छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के उपलब्धि को बताएगी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के जन घोषणा पत्र और महिलाओं के उत्थान पर चला रहे अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगी ।