राजनांदगांव : लखेाली स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में महापौर यादव ने विद्यार्थियों को सायकिल एवं कापी पुस्तक का किया वितरण…

महापौर शहर के विभिन्न आयोजनो में हुए शामिल

Advertisements

विज्ञान महाविद्यालय एवं कृषि उपज मण्डी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षो की रक्षा करने संकल्प लेने महापौर ने की अपील

लखेाली स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में महापौर यादव ने विद्यर्थियो को सायकिल एवं कापी पुस्तक का किया वितरण

राजनांदगांव 20 जून। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महापौर ने जहॉ शासकीय शिवनाथ विज्ञान महा विद्यालय एवं कृषि उपज मण्डी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षो की रक्षा करने अपील किए, वही उन्होंने लखोली स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों को साईकल व कापी पुस्तक का वितरण कर पढाई के लिए प्रोत्साहित किया।


महापौर श्री मधुसूदन यादव विज्ञान महाविद्यालय एवं कृषि उपज मण्डी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि उपज मण्डी के पूर्व अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत व शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रवि सिन्हा तथा पार्षदो के साथ पौधरोपण कर उसकी रक्षा करने उपस्थितजनों से अपील किए। उन्हांेने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने के साथ साथ उसकी रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है।

आज के 21वीं सदी के युग में उद्योग धंधे तथा कालोनियो के लिए जिस अनुपात में वृक्षो की कटाई हो रही है उस अनुपात में वृक्ष नही लग पा रहे है, इसी का परिणाम है कि पर्यावरण का संतुलन बिगड गया है, जो हमारे भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबको एक होकर वृक्षारोपण महा अभियान चलाना है और जबतक पौधे वृक्ष का रूप न ले तब तक उसकी रक्षा करनी है।


महापौर श्री यादव ने लखोली स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पार्षदो एवं जन प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित होकर विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में पढाई का बहुत महत्व है। आज गॉव गॉव के बच्चे अच्छी पढाई कर उच्च स्थान प्राप्त कर रहे है।

सरकार भी उन्हे प्रोत्साहित करने शासकीय स्कूलो में निजी स्कूलो की तरह सुविधाए दे रही है। हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने पीएमश्री योजना लाए है जिसमें बच्चो को आज के परिवेश के आधार पर पढाई कराई जाऐगी, जहॉ गरीब बच्चे भी निजी स्कूलो की पढाई के स्तर जैसे अध्ययन करेगे। महापौर श्री यादव ने इस अवसर पर विद्यार्थियो को साईकल एवं कापी पुस्तक का वितरण किया।