
➡️ श्रीमती देशमुख सहित सभी अतिथियों का हुआ सम्मान
राजनांदगांव। लखोली स्थित अंबे धाम सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में पंचमी के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से श्रीमती देशमुख तथा अन्य अतिथियों का गणेश भगवान का फोटो फ्रेम, आरती पत्रिका और प्रसाद देकर सम्मान किया गया। पंचमी की संध्या पर पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, पार्षद हमींन हुड्डा एवं मानव देशमुख अंबे धाम सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर समिति की ओर से उनका मंदिर प्रांगण में विशेष सम्मान किया गया। श्रीमती देशमुख ने इस अवसर पर भंडारे में प्रसादी भी ग्रहण की।
श्रीमती देशमुख ने कहा कि जनता कॉलोनी के इस अद्भुत मंदिर में पंचमी के दिन आरती करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि यहां विराजमान गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा का दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। विघ्नहर्ता गणेश सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं, यही प्रार्थना है। उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सरोदे की सराहना करते हुए कहा कि उनकी व्यवस्था हमेशा उत्तम रहती है और वे समाजसेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सरोदे ने बताया कि गणेश चतुर्थी से शुरू होकर पूरे 11 दिनों तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी एवं सदस्य महेश अग्रवाल, शिव वर्मा, गप्पू सोनकर, सुरेश साहू, मोहन सिंह राजपूत, नवीन जैन, राजेंद्र श्रीरंगे, आशीष डोंगरे, आलोक श्रीवास्तव, टी.आर. ठाकुर, शंकर यादव, सोनू सोनकर, तनु श्रीरंगे, बृजेश महाराज, उभय लाल सोनकर, मन्नू शुक्ला, संतोष देवांगन, किशोरी पारख, राजेंद्र लड्ढा, दिनेश खंडेलवाल, गोमा कोठारिया, गौरव सोनकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।









































