राजनांदगांव । आज लखोली वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रतिनिधि व युवा नेता आशीष डोंगरे के साथ 40 वर्षों से व्यवसाय कर रहे हितग्राही दुकान आवंटन को लेकर आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी को ज्ञापन सपने नगर निगम पहुंचे।

डोंगरे ने बताया कि लखोली वार्ड क्रमांक 36 से लखोली चौक रोड में गत 40 वर्षों से घनश्याम साहू, दुर्गेश मानकर, भागवत यादव, उर्मिला यादव यह हितग्राही झोपड़ी बनाकर अपने क्षेत्र को मानकर लोग अपना व्यवसाय कर रहे थे।
जिसमें महापौर द्वारा इनकी दुकान लेकर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत समुदायिक परिसर बनाने देंगे ऐसा कहा गया था, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत आज दुकान बनकर तैयार है, लेकिन दुकान बन जाने के एक वर्ष बाद भी दुकान को आवंटित नहीं किया गया है।
तब जाकर रोजी मजदूरी करने वाले यह चार व्यवसाई अपनी दुकान खोल कर व्यवसाय करने लगे हैं, लेकिन नगर पालिक निगम के कर्मचारी द्वारा बार-बार नोटिस भेजकर इन्हें परेशान किया जा रहा है, कि तुम दुकान बंद करो अगर महोदय जी यह अपना दुकान खाली कर देंगे तो गरीब परिवार को रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे। डोंगरे के साथ ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से भागवत यादव, घनश्याम साहू, उर्मिला यादव, दुर्गेश मानकर सहित वार्डवासी के हितग्राही उपस्थित थे।











































