.

राजनांदगांव 30 जुलाई। नगर निगम द्वारा वार्डो में विकास कार्य कराने की कडी में आज लखोली क्षेत्र के वार्ड नं. 35 एवं 36 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 10-10 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटींग रोड एवं नाली निर्माण कराने दोनो वार्ड में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पूजा अर्चना कर विधिवत भूमिपूजन किया। दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 35 के पार्षद श्री डीलेश्वर साहू, वार्ड नं. 36 की पार्षद श्रीमती चंद्रिका साहू, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, श्रीमती वर्षा सिन्हा,
श्रीमती केवरा राय, पार्षदगण श्री कमलेश बंधे, श्री मनोहर यादव, श्रीमती रीना सिन्हा, श्री संतोष साहू, श्रीमती गिरजा निर्मलकर,श्री रवि सिन्हा, श्रीमती झमिता सेन,श्री सेवक उइके, श्री डुरेन्द्र साहू, श्री टिकेश्वर ध्रुव, श्री सतीश साहू, श्री चंद्रकृत साहू,उर्दू अकादमी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अकरम कुरैशी, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, श्री विजय राय, श्रीमती देवबती साहू, श्रीमती मिथिलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती हीरो बाई यादव, श्री हेमराज साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर व श्री नादान सेन विशेष रूप से उपस्थित थे।
भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने अपने कार्यकाल में राजनांदगांव शहर के लिए विकास कार्य हेतु राशि दिलाकर शहर को एक नई पहचान दिए और अब अपने विधानसभा अध्यक्षीय कार्यकाल में विकास कार्य कराने किये अनुशंसा तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर शासन द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्डो के लिए स्वीकृत राशि से पार्षदों की सहमति से विकास कार्य कराए जा रहे है।

इसी कडी में आज लखोली दुर्गा चौक शीतला मंदिर के पास रोड एवं मुनाई पारा में नाली निर्माण करने तथा सेठीनगर रोड व नाली निर्माण भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ किया जायेगा,ताकि वार्डवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के विकास कार्य पार्षद की अनुशंसा से प्राथमिकता तय कर वार्डो में कराया जायेगा।
वार्ड नं. 35 दुर्गा चौक के भूमिपूजन कार्यक्रम में सर्वश्री तुकाराम साहू, मांगन दास साहू, हेमंत निषाद, थानेश्वर साहू, भानुप्रताप साहू, दिनेश साहू, संजय साहू, कोमल वर्मा,किशन साहू, उत्तरा निषाद, लखन साहू, चुनु निषाद, राजु साहू तथा वार्ड नं. 36 सेठी नगर के श्रीमती रश्मि साहू मंजु गोसाईं करूणा भिमटे सतीश साहू वना भिमटे आदि ने महापौर सहित पार्षदो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।









































