राजनांदगांव : लाखों के अवैध शराब का जखीरा एंव चार पहिया वाहन जप्त, वाहन छोड़कर आरोपी फरार…

राजनांदगांव- अपराधो की रोकथाम हेतु जिला पुलिस बल द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में दिनांक 01/12/2021 की रात्रि को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बोलेरो पीकऑप CG 07 BQ 2790 में म0प्र0 निर्मित शराब परिवहन करते बोरतलाव मार्ग से होते हुये डोगरगढ़ तरफ आ रही है।

Advertisements

तभी सूचना पर तत्काल थाना स्टाप द्वारा चिद्दो मोड के पास पहुचकर बोलेरो पीकऑप को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी द्वारा वाहन बोलेरो पीकऑप को छोड़कर रात्रि होने से अंधेरा का फायदा उठाकर खेत पहाड़ी की तरफ फरार हो गये। वाहन बोलेरो पीकऑप CG07 BQ 2790 को तलाशी लेने पर 16 पेटी गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल भरी हुई, शीलबंद कीमती 96000/ रू, जुमला किमती वाहन सहित 496000 ( चार लाख छयानबे हजार रू) को जप्त किया गया।

फरार आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 714/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की जाकर, फरार आरोपियो की पता तलाश की जा रही है। इस कार्य में प्र0आर0 501 अजीत टोप्पो, प्र0आर0 214 महादेव साहू, प्र0आर0 122 रोहित पडोती, आर0 985 चन्द्र प्रताप सिह, आर0 1074 चितेश गात्रे, आर0 1420 परस ध्रुव, आर0 946 मिथलेश साहू, आर0 1430 भूपेन्द्र कंवर, आर0 355 शिशुपाल की भूमिका सराहनीय रहा।