राजनांदगांव : लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पास्को एक्ट) के अपराध में जांच एवं विवेचना के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन…

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पास्को एक्ट) के अपराध में जांच एवं विवेचना के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव एवं जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा पुलिस जन संवाद कक्ष (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) में विवेचना अधिकारियों का एक दिवसीय कार्याशाला का अयोजना किया गया।

राजनांदगांव – दिनांक 11.12.2022 को पुलिस जन संवाद कक्ष (पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव) में नालसा की बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं एवं तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाएं, योजनाओं के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अपराध में जांच एवं विवेचना के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव एवं जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा पुलिस जन संवाद कक्ष (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) में विवेचना अधिकारियों का एक दिवसीय कार्याशाला का अयोजना किया गया।

इस कार्यशाला के मुख्यअतिथि विनय कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव एवं आयोजक प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव थे। उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि विनय कुमार कश्यप ने कहा कि ‘‘पास्को एक्ट के लिए पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक प्रशान मिलकर एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया है जिससे पास्को एक्ट के पीड़ित बालकों को न्याय मिल सके इसके प्रयास के लिए हम सब इकट्ठे हुये है हम सब को विश्वास है की इस एक दिवसीय कार्यशाला का लाभ निश्चित ही पीड़ित पक्ष को मिलेगा और दोषियों का दंड मिलेगा।’’

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चंद्रकुमार कश्यप, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधी खैरागढ़, अविनाश तिवारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी राजनांदगांव, अभिषेक शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.सी. राजनांदगांव, दिग्विजय सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव, प्रियंका अग्रवाल, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड़ राजनांदगांव, देवाशीष ठाकुर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव, देवेन्द्र दीक्षित व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 राजनांदगांव कु. प्रेरणा वर्मा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -2 राजनांदगांव एवं पुलिस प्रशासन की ओर से नेहा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई, लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, पुपलेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंचौकी, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, प्रभात पटेल एसडीओपी खैरागढ़, नेहा वर्मा डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव एवं तीनों जिलों से लगभग 200 विवेचना अधिकारीगण इस एक दिवसीय कार्याशाला में उपस्थित थे।