राजनांदगांव: लॉक डाउन का उल्लंघन व मास्क नहीं लगाने पर गठित टीम की कार्यवाही जारी…

राजनांदगांव 24 मई। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लगे लाक डाउन का उल्लंघन करने, मास्क नहीं लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारोें को समझाईस व कार्यवाही करने जिलाधीश के निर्देश पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा वार्डवार गठित टीम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन घूमकर समझाईस देने के साथ साथ कार्यवाही भी की जा रही है।

Advertisements

इसी कडी में आज निगम की टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हाट बाजार, नंदई, इंदिरा नगर, गंज लाईन, में घुमकर मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों व व्यक्तियों को समझाईस दिये एवं कार्यवाही किये। जिसके तहत हाट बाजार के अंदर पसरा लगाने वालों को समझाईस देकर हटाया गया, नंदई चौक में सोनकर कृषि केन्द्र में माल अनलोडिंग किया जा रहा था जिसे बंद कराकर निर्धारित समय में अनलोडिंग कराने की समझाईस दी गयी।

साथ ही इंदिरा नगर झुलेकाल किराना स्टोर में बिना मास्क लगाये समान बेचते पाये जाने पर 500 रूपये अर्थण्ड वसूला गया। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।