
राजनांदगांव । राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज दुर्ग (शहर) विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा ने किया।
इस अवसर पर राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा ने विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में लोकरंग अर्जुन्दा की लहर गंगा कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति से शाम सुवासित हुई।









































