राजनांदगांव 28 मई 2021। जिले में सुदूर वनांचल क्षेत्र में वनवासियों द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन द्वारा लघुवनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य के प्रति रूचि बढ़ी है। वन विभाग द्वारा तेन्दूपत्ता खरीदी कर संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड मानपुर के सुदूर वनांचल ग्राम बसेली तेन्दूपत्ता खरीदी केन्द्र (फड़) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संग्रहण के लक्ष्य और खरीदी किए गए तेन्दूपत्ता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप लोगों को तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए प्रेरित करें। खरीदी केन्द्र में उन्होंने क्रय किए गए तेन्दूपत्ता के भुगतान की जानकारी भी ली।
तेन्दूपत्ता संग्राहक प्रबंधक ने बताया कि घोटिया समिति द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस समिति में 82 मुख्य कार्डधारी संग्राहक है। जिसमें 2 लाख 70 हजार गड्डी का लक्ष्य प्राप्त है। इसमें 1 लाख 94 हजार 412 गड्डी तेन्दूपत्ता की खरीदी कर लिया गया है। अभी तक हितग्राहियों को 3 लाख 20 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बोरे में भर्ती करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 2 पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता आरईएस एस घोष, तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











































