राजनांदगांव : वनांचल ग्राम पहुंचे पूर्व सांसद मधुसूदन यादव…

राजनांदगांव – वनांचल ग्राम पहुंचे पूर्व सांसद मधुसूदन यादव प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ओर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद माननीय मधुसूदन यादव जी के नेतृत्व में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायतों में बैठक की गई जिसमें सर्वप्रथम डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के जंगली गांव घोटिया में माननीय यादव जी ने बैठक ली मोर आवास मोर अधिकार के प्रमुख वक्ता के तौर पर उन्होंने अपना वक्तव्य घोटिया के ग्रामीणों के समक्ष रखा और प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों से बात की और राज्य शासन पर यह आरोप लगाया कि सरकार द्वारा ग्रामीणों के अधिकार को मारा जा रहा है

केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ राज्य की भूपेश सरकार हितग्राहियों तक नहीं पहुंचने दे रही है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को यह आश्वासन भी दिया कि उनके आवास की व्यवस्था और उनके अधिकार के राशि को वह राज्य सरकार से दिला कर रहेंगे साथ में वक्ता के रूप में पहुंची पूर्व विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे जी ने भी प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया

और अपने अधिकार की लड़ाई को लड़ने और भाजपा का साथ देने की बाकी साथी श्रीमती बंजारे जी ने उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी ग्रामीणों के सामने रखा इस तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के अन्य पंचायतों तक भी हितग्राहियों में जागरूकता लाने के लिए और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पहुंचे डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री जैन कुमार मेश्राम जी के नेतृत्व में यह टीम घोटिया से उनके ही गृह ग्राम कन्हारगांव गई और सभा को संबोधित किया गया ।

उसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राम घुसेरा पहुंचे और इस मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का समापन जटकन्हार गांव मे हितग्राहियों से संवाद के साथ पूरा किया गया भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा यह पूर्ण आश्वासन भी दिया गया की 2023 में अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो 2024 में भाजपा द्वारा सभी हितग्राहियों के आवाज पूर्ण कर दिए जाएंगे और प्रधानमंत्री आवास प्लस की सूची को भी 2024 तक पूरा कर हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मोर आवाज मोर अधिकार के जिला सह प्रभारी रवि अग्रवाल मंडल के प्रभारी मनीष कुमार सोनी शाह प्रभारी जितेंद्र गेन्डरे मंडल के महामंत्री कचरू साहू , जीवन बंजारे ,राघवेंद्र वर्मा, हेमलाल साहू ,रवि यादव, कमल किशोर साहू ,उपकार साहू सहित पंचायत के प्रभारी अनिल सिन्हा ,अब्दुल कादर ,पुरुषोत्तम कवर आदि कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।