
राजनांदगांव – ग्रामीण क्षेत्रो में खेल के दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए वनांचल ग्राम जोब में सात दिवसीय टेनिस बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया, अध्यक्षता कन्हैया कोले सदस्य जनपद पंचायत छुरिया, विशेष अतिथि जानकीशरण श्रीवास्तव सरपंच ग्राम पंचायत जोब, हेमसिंह निर्मलकर सरपंच ग्राम पंचायत झाड़ी खैरी,
रोशन खान डिप्टी रेंजर जोब, अर्जुन माण्डवी ग्राम पटेल जोब,प्रताप मरकाम,जगन्नाथ माण्डवी, गणपत कोले,समिति सेवक कल्याण सिंह,की उपस्थित में फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया साथ ही मुख्य अतिथि रविन्द्र वैष्णव खिलाड़ी बंधुओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट का खेल अनिश्चिताओं का खेल है खिलाड़ियो को अनुशासन के साथ खेलने से महान खिलाड़ी बनाने का एक अच्छा अवसर सभी ग्रामीण स्तर के युवाओ के पर रहता है









































