राजनांदगांव : वार्ड क्रमांक 18 पार्षद संगीता देवांगन ने घर-घर जाकर मतदाताओं का किया आभार…


राजनांदगांव।नगर पालिका निगम वार्ड क्रमांक 18 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड ममता नगर से निर्दलीय प्रत्याशी सिलाई मशीन छाप से श्रीमती संगीता देवांगन पार्षद पद पर निर्वाचित हुई। वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद के लिए 5 प्रत्याशियों ने चुना लड़ा।

जिसमें मतदाताओं ने निर्दली प्रत्याशी श्रीमती संगीता देवांगन को अपना मत देकर पार्षद चुना है आज पार्षद बनने के दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद श्रीमती संगीता देवांगन ने वार्ड वासियों के घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार प्रकट किया वार्डवासियों ने फूलमालाओं एवं रंग गुलाल से पार्षद श्रीमती संगीता देवांगन का स्वागत किया।