
राजनांदगांव – विकासखंड स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता ग्राम कंदाडी, विकासखण्ड – मानपुर में आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक व संसदीय सचिव मोहला मानपुर श्रीमान संजीव शाह जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे जी, जनपद सदस्य श्रीमती रेनू टांडिया जी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मानपुर श्री धरमु भुआर्य जी एवं गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

भूतपूर्व विधायक व संसदीय सचिव मोहला मानपुर श्रीमान संजीव शाह जी ने अपने उद्घोषण में प्रतियोगिता में शामिल प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के चैम्पियन शाला को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की एवं बच्चों को नए वर्ष की शुभकामना देते हुए खीर पूड़ी खिलाने के लिए और खेल सामग्री के लिए ₹30000 नगद प्रदान किया गया।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अरुण मरकाम, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुश्री जाहिदा खान मैडम, क्रीड़ा प्रभारी श्री शिवेंद्र यादव, संकुल समन्वयक कंदाड़ी श्री नरोत्तम आलेन्द्र जी ,पांच ज़ोन से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए।









































