राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75- राजनांदगांव में प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा पूर्ण रूप से विधिवत की गई…


विभिन्न सारवान त्रुटियों या कमियों के कारण 6 नाम निर्देशन पत्र हुए अस्वीकृत
– विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75- राजनांदगांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन फार्म में एक भी प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उनका आवेदन हुआ अस्वीकृत

संवीक्षा की सम्पूर्ण कार्रवाई की गई पारदर्शिता के साथ
राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2023। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75- राजनांदगांव में प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा पूर्ण रूप से विधिवत की गई। संवीक्षा में विभिन्न सारवान त्रुटियों या कमियों के कारण 6 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए हैं।

Advertisements

समीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, उनके प्रस्तावक और उनके इलेक्शन एजेंट उपस्थित थे। संवीक्षा की सम्पूर्ण कार्रवाई पारदर्शिता के साथ की गई है। सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियो रिकॉडिंग भी की गई है।


जिले में कुल 4 विधानसभाओं में से 3 जगह पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75- राजनांदगांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन फार्म में एक भी प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उनका आवेदन अस्वीकृत हुआ है।