राजनांदगांव : विधायक छन्नी साहू ने लगाया कोविड-19 का टीका…

राजनांदगांव 9 मई 2021- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र विधायक छन्नी चन्दू साहू ने कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए टीका लगाया व साथ ही सभी युवाओं व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वो सभी टीकाकरण कराकर देश को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ।

Advertisements

ज्ञात है कि विधायक छन्नी साहू ने अपने क्षेत्रवासियों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए अपने विधायक निधि की दो करोड़ की सम्पूर्ण राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है जिससे क्षेत्रवासियों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो सके आज विधायक द्वारा टीकाकरण कराने के सूचना प्राप्त होने पर कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, युकां महासचिव ललित साहू,पार्षद लक्ष्मी यादव,महामंत्री चित्र कुमार पाल के साथ साथ नगर वासी भी उत्साह के साथ अधिक मात्रा में टीकाकरण कराने टीकाकरण केंद्र छुरिया पहुंचे जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन,विधायक प्रतिनिधि चन्दू साहू सीईओ,तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।