–व्यावसायिक परिसर लोकार्पण, मिनी माता मूर्तिं का किया गया अनावरण
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा के तिलई में बाबा गुरुघासीदास की 265वी जयंती धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा पूरे गॉव में निकाला गया, उसके बाद विधायक बघेल द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण व मिनी माता मूर्ति का अनावरण किया गया। पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विधायक बघेल ने कहा कि बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते है। बाबा के मनखे-मनखे एक समान का सपना आज पूरा हो रहा है। विधायक श्री बघेल ने व्यावसायिक परिसर हेतु 8.50 लाख की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। उन्होंने बाबा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला व कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव, प्रोफेसर कुर्रे ने अपने विचार रखे। स्वागत भाषण संरक्षक वीरेन्द्र मुक्ति, आभार ग्राम के उपसरपंच सफिल खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जिला सचिव नवीन लुनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गंभीर साहू, खैरझिटि सरपंच प्रतिनिधि जगत राम देवांगन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष गुलाल साहू, संतोष देवांगन, उत्तम भारती, राकेश जांगड़े, पुनीत जांगड़े, उधोराम जांगड़े, जिजेन्द्र गेन्द्रे, हेमंत जांगड़े, शंकरलाल महिलांगे, हरिवंश जांगड़े, नीलेश जांगड़े, शिशुपाल जांगड़े सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।










































