
राजनांदगांव / डोंगरगढ़ : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान शुरू हो चूका है। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है।
विधायक हर्षिता बघेल ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। तीनों लोकसभा सीटों पर दिग्गज नेताओं समेत मतदाता भी मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्राम करेला के मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान करने के बाद विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोगों से मतदान करने की अपील।









































