
राजनांदगांव – विजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का चयन किया जाता है, जिसमें सत्र 2021-2022 के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों की सूची में राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय अध्यनशाला इकाई शा.दिग्विजय ऑटोनोमस कॉलेज राजनांदगांव से विनोद कुमार टेम्बुकर का भी चयन युवा गौरव पुरस्कार के लिए हुआ है जो राजनांदगांव जिले के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।
विनोद टेम्बुकर को यह पुरस्कार उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य महिला शसक्तीकरण , कोरोना जागरुकता, गांव में बच्चों को पढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान, रक्तदान अभियान, रक्तदान जागरुकता अभियान शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वास्थ्य , समुदाय, महिला उत्थान दिव्यांगो के लिए कार्य, स्वच्छता जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, एडवेंचर के क्षेत्र में समूह व व्यक्तित्व में कार्य कर समाज को एक नई दिशा देने में मदद की जिनके कारण दिया जाएगा।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मुख्य अतिथि संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सैनी, व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा यूथ विजन संस्थापक अनीश कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान की जाएगी। विनोडी टेम्बुकर और भी अन्य राज्यो में राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए है एवं छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में समाज सेवा में भी अलग नाम से जाने जाते है। साथ ही वे स्काउट गाइड में भी अपनी अहम भूमिका निभाते है वे राज्यपाल सर्टिफिकेट अवार्डी भी है। विनोद ने बताया की इन सब उपलब्धियों का कारण वे अपने माता पिता का आशीर्वाद मानते है। और साथ ही साथ अपने साथ समाज सेवा में योगदान देने वाले सभी टीम मेंबर्स को जो समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा साथ खड़े रहते है।









































