राजनांदगांव: वेस्टजोन कराते चौंपियनशिप में भाग लेने खिलाड़ी नासिक रवाना…

राजनांदगांव 07 नवम्बर ।। आगामी 08 एवं 09 नवम्बर को नासिक (महाराष्ट्र) के अडगन नाका स्पोर्टस् काम्पलेक्स में आयोजित वेस्ट जोन कराते चौंपियनशिप 2025 में भाग लेने राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल, कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव, के 09 खिलाड़ी टीम कोच एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशिक्षक शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में आज आजाद हिन्द एक्सप्रेस से नासिक के लिए रवाना हुए।

Advertisements

यह टीम उक्त कराते चौंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेगी जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओड़िसा, मध्यप्रदेश एवं आंध्रप्रदेश की टीमें भाग लेंगी।

उपरोक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को छ.ग. टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिला कराते संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा, महापौर मधुसूदन यादव, जिला कराते संघ के सचिव शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, सहसचिव सतीश पदम, गुण्डाधुर अवॉर्डी सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज एवं कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव की संरक्षक श्रीमती शीला कोठारी जी, श्रीमती शारदा तिवारी जी, श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी जी, सचिव श्रीमती साधना तिवारी जी, राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल के वरिष्ठ खिलाड़ी करण साहू, दुर्गेश साहू, तरुण साहू ,जयदीप सिन्हा, भास्कर साहू, पुरविल साहू, एवं समस्त पालकगणों ने शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:- शिवांश सोनी (07 वर्ष आयु वर्ग), मानविक सेठिया (07 वर्ष आयु वर्ग), भैरूषी साहू (08 वर्ष आयु वर्ग), आहना प्रसाद (08 वर्ष आयु वर्ग), कवीश साहू (10 वर्ष आयु वर्ग), पारूल साहू (11 वर्ष आयु वर्ग), कबीर साहू (11 वर्ष आयु वर्ग), लोकिता साहू (सीनियर बालिका), मोनिका पाढ़ी (सीनियर बालिका)