राजनांदगांव: वोट डालने में बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, 100 वर्ष की श्रीमती जमुना गुप्ता और 101 वर्ष के श्री उमेदी निषाद ने किया मतदान…

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे मतदाता जो मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में असमर्थ थे, उन्हें चिन्हांकित कर होम वोटिंग की सुविधा दी गई। इसके बाद भी मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। आयोग द्वारा ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई थी और स्कॉउट-गाईड, एनसीसी के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में, तो कहीं पुलिस के जवानों ने सेवा भावना के साथ उनकी मदद भी की। लोकतंत्र के इस महापर्व में 100 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता श्रीमती जमुना गुप्ता और 101 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता श्री उमेदी निषाद ने मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई।