राजनांदगांव : शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस की आवश्यक बैठक 29 जुलाई को, नीता लोधी रहेंगी विशेष रूप से उपस्थित…

राजनांदगांव, 28 जुलाई 2025। शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन 29 जुलाई को किया गया है। यह बैठक दोपहर 2 बजे, गौरीनगर मैदान के पास मांगलिक भवन में संपन्न होगी।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली करेंगे तथा इसमें प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त उत्तर ब्लॉक प्रभारी नीता लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल और सेक्टर स्तरीय समितियों का पुनर्गठन करना है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व महापौर, पार्षद, उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रवक्ता, ब्लॉक पदाधिकारी, सचिव, संयुक्त सचिव, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने समस्त कांग्रेसजनों से समय पर उपस्थित होकर संगठन को नई दिशा देने इस महत्वपूर्ण बैठक में सहयोग करने की अपील की है।