राजनांदगांव : शहर के पंचशील नगर में पटवारी के घर से हुई चोरी का हुआ खुलासा, आरोपियों द्वारा सुने मकानों को बनाया गया था निंशाना, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – शहर के पंचशील नगर में पटवारी के घर से हुई चोरी का खुलासा किया गया है। आरोपियों द्वारा सूने मकानो को निशाना बनाया गया था। बालाघाट म.प्र. से कार से आकर दिया गया था घटना को अंजाम। तीसरी आंख से पुलीस को अहम सुराग मिला। चार आरोपीयों से 33 तोला सोना, 700 चांदी व चोरी में उपयोग किये स्विफट डीजायर कार बरामद किया गया। आरोपी से पुर्व में चोरी गये 60 ग्राम सोने के जेवरात कुल जुमला किमती 25,00,000 रूप्ये बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.22 व 01.03.22 के मध्य रात्रि राजनांदगांव के पंचशील नगर ममता नगर में पटवारी शकुनतला वर्मा पति स्व0 दीपक वर्मा उम्र 53 साल निवासी गली नं0 05 पंचशील नगर ने दिंनाक 01.03.22 को थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोडकर घर में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, डीवीआर व सेटअप बाक्स को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजनादगांव मे अपराध क्रं 150/2022 धारा. 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया।

कि चोरी की घटना के बाद आरोपी फरार हो गये थे। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनादगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेव के द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर, चौकी चिखली एंव सायबर सेल से अधिकारी व कर्मचारियो को शामिल किया गया । पुलिस अधीक्षक राजनादगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय राजनादगांव के नेतृत्व मे लगातार 14 दिनो तक आरोपियों का पतातलाशी में पुलिस जुटी रही शहर में लगे तीसरी ऑख को देखते हुये पुलिस बालाघाट तक पहुंची तथा तीसरी ऑख को खगालते हुये चोरी में उपयोग किये गये कार का पीछा किये जो बालाघाट में मिली जहॉ पूर्व के अपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्ति जिनका हुलिया फुटेज में आये आरोपियों से मिलान करते हुये तश्दीक करने लगे जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में फुटेज में आये व्यक्ति विकास सोनी जैसा दिख रहा हैं।

कि सूचना पर विकास सोनी की पतासाजी कर उक्त संदेही से पूछताछ करने पर विकास सोनी ने अपने तीन दोस्तो के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार में राजनांदगांव के रिहायसी इलाके रेल्वे पटरी के किनारे के एक घर में चोरी करना स्वीकार किये जिन्होने अपना नाम (1) विकास सोनी उर्फ लुल्ला पिता लखन सोनी उम्र 30 साल साकिन बालाघाट वार्ड नं0 02 भटेरा थाना कोतवाली (2) इस्माईल खान पिता इजराईल खान उम्र 22 साल साकिन वेन गंगा के किनारे वार्ड नं0 13 बालाघाट (3) साजिद खान पिता हाफिज खान उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 13 बुढी बालाघाट उत्सव मेडिकल के बाजू में (4) अनुराग मिश्रा पिता दयाल मिश्रा उम्र 22 साल सा0 सागौन वार्ड नं0 13 दुर्गा माता मंदिर के पास बालाघाट चारो आरोपियों से लगभग 39 तोला सोना व 716 ग्राम चांदी तथा पूर्व में चोरी किये जेवर व चोरी में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट डिजायर कीमती लगभग पच्चीस लाख रूपये का सामान बरामद किया गया।

आरोपी विकास सोनी उर्फ लुल्ला पिता लखन सोनी उम्र 30 साल साकिन बालाघाट वार्ड नं0 02 भटेरा थाना कोतवाली द्वारा पूर्व में भी रायपुर, दुर्ग , भंडारा, गोदिया , बालाघाट मे लगभग दो दर्जन चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका हैं। इस प्रकरण को सुलझाने में थाना कोतवाली , थाना बंसतपुर, चौकी चिखली, एंव सायबर सेल टीम की भूमिका सराहनीय रही।